Best motivational speech ever in hindi

जिंदगी में अगर आगे बढ़ना है तो कभी भी निर्भर मत रहना गैरों पर, 
क्योंकि मंजिल उन्हीं को मिलती है जो खड़े होते हैं अपने पैरों पर। 
यूं असर डाला है मतलबी परिस्थित ने दुनिया पर की हाल भी पूछो तो लोग समझते हैं जरूर कोई काम होगा। जरूरी नहीं है कि कुछ तोड़ने के लिए पत्थर ही मारा जाए लहजा बदलकर बोलने से भी बहुत कुछ टूट जाता है ।
झूठा अपनापन तो हर कोई जताता है वो अपना ही क्या जो पल पल सताता है । 
यकीन न करना किसी का क्यूंकि करीब कितना है कोई ये तो वक्त ही बताता है । 
लोगों से अपनी तारीफ सुनकर ज्यादा खुश मत हुआ करो क्योंकि ज्यादातर लोग आपके मुंह पर आपकी झूठी तारीफ करते हैं। वो जो आपकी पीठ पीछे आपकी बुराई करें, उनकी परवाह मत किया करो क्यूंकि यदि कोई पीठ पीछे बुराई कर रहा है तो इसका मतलब है कि आप अभी भी उनसे दो कदम आगे हैं । 

किसी ने क्या खूब कहा है । 
खुद पर भरोसा करने का हुनर सीख लो क्योंकि सहारे कितने भी अच्छे हों लेकिन एक न एक दिन वो साथ छोड़ ही देते हैं । चाहे परिस्थितियां कैसी भी हो हमेशा इतने खुश रहो के गम भी सोचे कि मैं कहां आ गया।

ये मंजिलें बड़ी जल्दी होती हैं हासिल कहां नसीब से होती हैं । 
मगर वहां तूफान भी हार जाते हैं जहां कुश्तियां जिन पर होती हैं |
उस मनुष्य की ताकत का कोई मुकाबला नहीं कर सकता जिसके पास सब्र की ताकत है पर अगर आज तुम अकेले हो तो ये बात याद कर लेना कि संघर्ष में आदमी अकेला ही होता है और सफलता में दुनिया उसके साथ होती है । जिस जिस पर ये जग हंसा है हमेशा उसी ने इतिहास रचा है ।

पानी को बर्फ में बदलने में वक्त लगता है|
ढले हुए सूरज को निकलने में वक्त लगता है ।
थोड़ा धीरज वक्त थोड़ा और जोर लगा । किस्मत के जंग लगे दरवाजे को खुलने में थोड़ा वक्त लगता है ।
कुछ देर रुकने के बाद फिर से चल पड़ना दोस्त क्योंकि हर ठोकर खाने के बाद संभलने में वक्त लगता है |
बिखरेगी फिर वही चमक तेरे वजूद से तो महसूस करना । क्योंकि टूटे हुए मन को भी संवरने में थोड़ा वक्त लगता है |
जो तूने कहा करके दिखाएगा रखना यकीन गरजे बादल तो बरसने में भी वक्त लगता है । 

जिंदगी बहुत हसीन है ये कभी रुलाती है तो कभी हंसाती है लेकिन जो जिंदगी की भीड़ भाड़ में भी खुश रहता है जिन्दगी उसी के आगे सर झुका आती है ।
जिन्दगी में मनुष्य की आंखें बंद करने से मुसीबत नहीं टाला करती बल्कि उस मुसीबत का मुकाबला करने से मनुष्य की आंखें खुल जाती हैं ।
पर एक बात अच्छे से जान लो कि लाइफ के किसी भी क्षेत्र में सफलता एक झटके से नहीं मिलती । 
न किस्मत से न जादू की कोई छड़ी घुमाने से और न ही कोई जादू का चिराग घिसने से |
 सफलता के लिए तो खुद को ही गिरना पड़ता है । 
सभी शक्तियां आपके भीतर है । भरोसा करो आप कमजोर नहीं हो । 
आप कुछ भी कर सकते हो और कुछ भी पा सकते हो । 
अगर आपके दिल और दिमाग के बीच संघर्ष चल रहा है तो आप वही करना जो आपका दिल कहे । 

जिन्दगी में यदि कामयाब होना है तो अपने जीवन का कोई एक लक्ष्य चुनो । 
उस लक्ष्य के बारे में सोचो उसके सपने देखो । 
इस लक्ष्य के साथ जियो दिल दिमाग शरीर की हर नस नस से केवल वही लक्ष्य होना चाहिए । 
यदि आप ऐसा कर पाएं तो आपको कोई भी सफल होने से नहीं रोक सकता । 

Post a Comment

Go to my YouTube channel👉 Kailash Namata Subscribe the channel🔔