सपने देखने वालों को नहीं, उनको पूरा करने वालों को याद किया जाता है|
बड़ी-बड़ी बातें करने वालों को नहीं, बड़े काम करने वालों को याद किया जाता है|
जब इतिहास को याद किया जाएगा तो क्या उसमें तुम्हारा भी नाम होगा? ऐसा क्या कर रहे हो तुम जो तुम्हारे जाने के बाद लोग तुम्हें याद करें|
ना काम में मन लगता है, ना पढ़ाई में मन लगता है| बस मन में एक डर है लोग क्या कहेंगे |
लानत है ऐसी जिंदगी पर| दुनिया में सबसे ज्यादा सपने तोड़े हैं इस बात ने कि लोग क्या कहेंगे|
तुम हकदार थे एक बेहतरीन जिंदगी के लेकिन लोग क्या कहेंगे यह सोचकर तुमने वह मौका भी अपने हाथों से गवा दिया| तुम भी भीड़ का हिस्सा बन गए| आज खुद से एक वादा करो कुछ ऐसा करके दिखाओगे गर्व होगा 1 दिन तुम्हें खुद पर | दूसरों के लिए एक मिसाल बनकर दिखाओगे आज के बाद सिर्फ वह करो जो तुम्हारे लिए सबसे ज्यादा इंपॉर्टेंट है सबसे ज्यादा जरूरी है| क्योंकि इस दुनिया में ऐसा कोई इंसान नहीं जिसके बड़े-बड़े सपने ना हो, जिसकी बड़ी-बड़ी ख्वाहिशें ना हो लेकिन सपने और ख्वाहिशें हर किसी की पूरी नहीं होती| क्योंकि हर कोई उन पर काम नहीं करता उनके सपने, सपने बनकर ही रह जाते हैं|
लेकिन तुम्हें अपने सपनों को हकीकत में बदलना है और उसके लिए तुम्हें जागना होगा| फेल होने का डर अपने दिल से निकालना होगा| जिसको तुम पर हंसना है उसे हंसने दो दुनिया का कड़वा सच है| जिसके पास कुछ नहीं होता दुनिया उस पर हंसती है और जिनके पास सब कुछ होता है दुनिया उनसे जलती है | जो आज हस रहा है वह कल रोएगा| जब कल तुम बहुत ऊंचाई पर पहुंच जाओगे तो वह तुम्हें देखकर पछताएगा|
अरे यह जख्म और चुनौतियां अंत नहीं है इन से भी लड़ लेंगे थोड़ी सी ही तो है अनंत नहीं है| बैठे-बिठाए कुछ नहीं मिलता| मेहनत करने वाले कामयाब होते हैं| उनके सपने, सपने ही रह जाते हैं जो सपनों के नाम पर सोते हैं| माना कि समय मुक्त है पर बेशकीमती है| यह सब के पास बराबर होता है लेकिन सबकी औकात बराबर नहीं होती| क्योंकि कोई इसका सही इस्तेमाल कर लेता है और कोई इसको बर्बाद कर देता है और जो समय बर्बाद करता है फिर समय उसको छोड़ता नहीं तोड़ता है| तो उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए|




Post a Comment